लालू मामले में सीबीआइ की भूमिका के खिलाफ खोला मोर्चा
जिले के अलग-अलग प्रखंड मुख्यालय में राजद कार्यकर्ताओं ने चारा घोटाला मामले में सीबीआइ की भूमिका के खिलाफ धरना दिया।
पटना। जिले के अलग-अलग प्रखंड मुख्यालय में राजद कार्यकर्ताओं ने चारा घोटाला मामले में सीबीआइ की भूमिका के खिलाफ धरना दिया। राजद नेताओं ने कहा कि सीबीआइ ने केन्द्र सरकार के इशारे पर लालू को गलत तरीके से मामले में फंसाया है। फतुहा में मंगलवार को राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय पर युवा राजद अध्यक्ष पंकज सिह उर्फ मनीष राज के नेतृव में धरना दिया और केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। राजद नेता धर्मवीर यादव ने कहा कि इसका परिणाम एनडीए को आगामी लोक सभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इसके लिए नौ जनवरी को पूरे बिहार के राजद कार्यकर्ता दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे। मौके पर प्रदेश राजद नेता श्यानंदन यादव, दयानंद यादव, नवल किशोर यादव, मृत्युंजय यादव, अरविंद सिंह, संजय यादव, ऋषिकेश यादव, रवि यादव, लालू यादव मौजूद थे। दानापुर में युवा राजद अध्यक्ष पप्पू यादव की अध्यक्षता में आयोजित धरना में नगर परिषद उपाध्यक्ष राज किशोर यादव, प्रखंड अध्यक्ष सत्यानंद यादव, अर्जून पासवान, राज कुमार यादव, शिवम यादव, संजय यादव, अनिल यादव, रणजीत कुमार, धनंजय कुमार, राज कुमार यादव, ओम प्रकाश यादव, विनय यादव आदि थे।
दनियावा बाजार स्थित दुर्गास्थान के समीप युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ राजू यादव की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। मौके पर मिथलेश यादव, अरुण कुमार यादव, ब्रह्मदेव यादव, अजीत कुमार, कृष्ण मुरारी यादव, अनुज, आदित्य कुमार थे।
बिहटा में प्रखंड अध्यक्ष राजू यादव के नेतृत्व में धरना की अध्यक्षता युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह यादव ने की। मौके पर पप्पू यादव, मुखिया मुरारी सिंह, अशोक हिंदुस्तानी, गोपाल सिंह, बच्चू यादव, सुरेंद्र यादव, गुड्डू सिंह आदि थे।
फुलवारीशरीफ प्रखंड कार्यालय परिसर व संपतचक में युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव व ओम प्रकाश के नेतृत्व में धरना दिया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव यादव, प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी, उप-प्रमुख संजीत कुमार, सलाउद्दीन मंसूरी, इकबाल अहमद, फुदेना रविदास, कुमारी प्रतिभा, किशुन ठाकुर, शेखर यादव, नुपूर यादव मौजूद रहे।
मसौढ़ी में प्रखंड युवा राजद ने तारेगना स्टेशन परिसर में धरना दिया। इसकी अध्यक्षता मसौढ़ी युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सुमन ने की। प्रखंड अध्यक्ष ब्रजनंदन सहाय, शोभा पासवान, राधिका देवी, इंदु देवी, राजद नेता संटू कुमार यादव, रंजीत यादव, सुनील सम्राट, गुड्डू मलिक, कौशलेन्द्र कुमार, दिलखुश यादव, बंटी पासवान आदि मौजूद थे।