न्यूज बुलेटिन: सुबह नौ बजे तक की बिहार की पांच बड़ी खबरें
बिहार की सुबह नौ बजे तक की पांच बड़ी खबरें पढ़ें।
1. नहीं थम रहा पद्मावती का विवाद, बिहार में निर्देशक भंसाली समेत छह पर परिवाद
पूर्वी चंपारण [जेएनएन]। विवादों से घिरी हिंदी फिल्म पद्मावती के निर्देशक संजय लीला भंसाली सहित छह लोगों पर बुधवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में परिवाद दायर किया गया। गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई होगी।
...परी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. बिहार में अचानक से बढ़ी ठंड, पटना का पारा गिरकर 10.5 डिग्री पहुंचा
पटना [जेएनएन]। पछुआ हवा से राजधानी और आसपास के इलाके में बुधवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। तापमान गिरकर 10.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जिससे ठंड बढ़ गई। सूबे में गया सबसे सर्द रहा।
..पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3. 31 साल पहले हुई अपनी शादी की ही तरह सुशील मोदी करेंगे बेटे की शादी, जानिए
पटना [सुभाष पांडेय]। 31 साल पहले हुई उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की शादी की तरह ही उनके पुत्र उत्कर्ष की शादी विशिष्ट होगी। विवाह तो वैदिक रीति रिवाज से होगा, लेकिन इसके लिए कोई मुहुर्त या लग्न नहीं निकलवाया। मोदी की शादी भी वर्ष 1986 में 13 अप्रैल को हुई थी जिसे अशुभ समझा जाता है।
...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4.सरकार की कोशिशें हो रहीं फेल, अलर्ट कर रही बिहार में आबादी की वृद्धि दर
पटना [विकाश चन्द्र पाण्डेय]। बेशक स्थिति बहुत खराब नहीं, लेकिन आंकड़े खबरदार कर रहे। पिछले साल बिहार की जनसंख्या वृद्धि दर में गिरावट का सिलसिला अचानक थम गया। यह दर स्थिर भी नहीं रहीं, बल्कि इसमें मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।
...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. तेजप्रताप ने सुशील मोदी को घर में घुसकर मारने की दी धमकी, बोले अपशब्द
बिहार की सुबह नौ बजे तक की पांच बड़ी खबरें पढ़ें। पटना [जेएनएन]। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव ने उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को घर में घुसकर मारने की धमकी दी है। साथ ही आपत्तिजनक बातें कही।