Move to Jagran APP

शादी के मंडप में पहुंची दूल्हे की प्रेमिका ने दुल्हन को बताई अपनी प्रेम कहानी

मिस्ड कॉल से प्यार हुआ और फिर दोनों प्रेमी-प्रेमिका लिव इन में रहने लगे। दोनों के बच्चे भी हुए लेकिन लड़का छुपकर दूसरी लड़की से शादी कर रहा था कि प्रेमिका को पता चल गया।

By Kajal KumariEdited By: Published: Wed, 22 Nov 2017 03:15 PM (IST)Updated: Thu, 23 Nov 2017 05:01 PM (IST)
शादी के मंडप में पहुंची दूल्हे की प्रेमिका ने दुल्हन को बताई अपनी प्रेम कहानी
शादी के मंडप में पहुंची दूल्हे की प्रेमिका ने दुल्हन को बताई अपनी प्रेम कहानी

 पटना [जेएनएन]। मिस्ड कॉल से एक लड़के को लड़की से प्यार हो गया और उसके बाद दोनों घर छोड़कर लिव इन में रहने लगे। इस दौरान दोनों के बच्चे भी हुए। लेकिन कुछ साल के बाद अचानक लड़का दूसरी लड़की से शादी करने चला गया। लड़की को जैसे ही पता चला कि वह शादी में पहुंची और स्टेज पर खड़ा लड़का वरमाला की तैयारी कर रहा था तभी उसने सारी बातें दुल्हन को बता दी।

loksabha election banner

घटना बेगूसराय जिले की है, जहां एक होटल में हो रही शादी में एक विवाहिता अपने 21 माह की बेटी के साथ पहुंची और विवाह स्थल पर चीखने चिल्लाने लगी कि दूल्हा मेरा प्रेमी और पति है। उसने मुझसे शादी की हुई है। इस बच्ची का बाप यही दूल्हा है और मेरे पेट में पल रहा छह माह का बच्चा भी इसी का है।

विवाहिता की इस बात को सुनकर बाराती और लड़की पक्ष के लोग हैरान रह गए। विवाहिता की बात सुनने के बाद शादी रोक दी गई। देखते ही देखते मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और दूल्हा, उसके बाप और बहन को लेकर लोहियानगर थाने चली गई।

झारखंड की रहने वाली लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि 2007 में उसे मिस काॅल से प्यार हुआ और वह कुंदन कुमार के साथ लिव इन रिलेशनशिप के तहत रहने लगी। इस दौरान उसे एक लड़की हुई जो 21 माह की है। 2007 से 2012 तक फोन पर ही बात हुई। इसके बाद कुंदन ने चैलेंज किया कि उसे खोज कर दिखाए।

चैलेंज को स्वीकार कर लड़की कुंदन तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों का प्यार चरम पर पहुंचा। साल 2014 में दोनों ने मंदिर में शादी कर एक साथ बेगूसराय में रहने लगे। लक्ष्मी ने बताया कि 10 दिन पहले कुंदन ने उसे मायके पहुंचा दिया था।

सोमवार को कहीं से उसे पता चला कि कुंदन दूसरी शादी कर रहा है तो वह होटल पहुंचकर शादी रुकवाई। जिस लड़की से कुंदन की शादी हो रही थी उसके परिजनों ने लोहियानगर ओपी में आवेदन देकर कुंदन पर धोखाधड़ी की शिकायत की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.