Move to Jagran APP

सतरंगी रंग पिरोकर जीता सबका दिल

खगौल के आनंदपुरी और दल्लुचक स्थित एंब्रोसिया अकादमी में दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Oct 2017 03:05 AM (IST)Updated: Thu, 19 Oct 2017 03:05 AM (IST)
सतरंगी रंग पिरोकर जीता सबका दिल
सतरंगी रंग पिरोकर जीता सबका दिल

खगौल के आनंदपुरी और दल्लुचक स्थित एंब्रोसिया अकादमी में दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षिकाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने रंगोली में सतरंगी रंग पिरो सबका दिल जीत लिया। स्कूल निदेशक संगीता सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता में मोनिका ग्रुप के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें नीरज, नेहा, निशा, सूरज, शकर, अंकित, सिद्धात, ईशान, रजनी, आचल, खुशी, संध्या और प्रियाशु प्रथम स्थान पर रहे। वहीं जयश्री के ग्रुप को द्वितीय तथा सुमन के ग्रुप को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

loksabha election banner

'अपना बिहार व स्वच्छ बिहार' में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

दिवाली के मद्देनजर नगर के विभिन्न विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पटना दून पब्लिक स्कूल में 'अपना बिहार व स्वच्छ बिहार' विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी सोच को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में रामानुजन हाउस प्रथम जवाहर हाउस द्वितीय एवं सुभाष हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निदेशक राकेश कुमार उप प्राचार्या सिंपल सिन्हा व गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं लीड्स एशियन स्कूल में धनतेरस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों ने दीपावली पर रंगोली के माध्यम से लोगो को कई संदेश दिए। प्रतियोगिता में रामेश्वर सिंह सचिव अनीता सिंह ने बच्चों को दीपावली की मान्यता के बारे में विस्तार से बताया।

दिल्ली से लौटे साई अंगना के भक्तों का हुआ स्वागत

दानापुर में साईबाबा की महासमाधि के शताब्दी वर्ष के प्रारभ होने के अवसर पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम से लौटे साई अंगना के भक्तों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम से आए शिरडी साई ग्लोबल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. चंद्र भानू सतपथी ने बताया कि साई का संदेश था कि मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने देश-विदेश में 350 से अधिक मानव सेवा केंद्र बनाए। जिसमें एक दानापुर का साई अंगना भी है। लोगो ने बताया कि कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेकैया नायडू ने पत्रिका का विमाचन किया। इस मौके पर छोटे लाल अरविंद बिहारी समेत गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.