भाजपा ने भेजी राहत सामग्री
सिटी। भाजपा पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र से बाढ़ पीड़ितों के लिए जमा की गई राहत सामग्री की
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Aug 2017 01:24 AM (IST)Updated: Sun, 20 Aug 2017 01:24 AM (IST)
सिटी। भाजपा पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र से बाढ़ पीड़ितों के लिए जमा की गई राहत सामग्री की पहली खेप शनिवार को प्रभावित इलाकों के लिए रवाना की गई। संजीव कुमार यादव व राजेश साह ने बताया कि एक सौ बोरा में खाने-पीने के साथ जरूरी चीजें भर कर ट्रक से प्रभावित इलाकों के भाजपा राहत शिविर में सामग्री भेजी गई है। अभियान में विनय केशरी, लल्लू शर्मा, सुरेश ¨सह पटेल, मुरारी राय व अन्य थे। दूसरी ओर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की सिटी शाखा के अध्यक्ष गो¨वद कानोडिया ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए लोगों से मदद करने की अपील किया है। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री, कपड़े व अन्य सामान सोसायटी तक पहुंचाया जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें