Move to Jagran APP

शरद का नीतीश पर तंज- कितने लोगों को निकालोगे, अंगुलियां दर्द करने लगेंगी

बिहार की यात्रा पर निकले शरद यादव ने कहा कि हम फिर महागठबंधन की सरकार बनाएंगे। साथ ही नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि कितने लोगों को निकालोगे, अंगुलियां दर्द करने लगेंगी।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sat, 12 Aug 2017 09:33 PM (IST)Updated: Sun, 13 Aug 2017 10:32 PM (IST)
शरद का नीतीश पर तंज- कितने लोगों को निकालोगे, अंगुलियां दर्द करने लगेंगी
शरद का नीतीश पर तंज- कितने लोगों को निकालोगे, अंगुलियां दर्द करने लगेंगी

पटना [जागरण टीम]। बिहार यात्रा पर निकले जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने शनिवार को कहा कि ऊपर के स्तर पर महागठबंधन टूटा है, लेकिन निचले स्तर पर और जनता की अदालत में महागठबंधन बरकरार है। साथ ही नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि कितने लोगों को निकालोगे, अंगुलियां दर्द करने लगेंगी।

loksabha election banner

महागठबंधन को तोडऩा बिहार के जनादेश का यह अपमान है। जनता इसका बदला लेगी। हम फिर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाएंगे। शरद महागठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ जाने पर नीतीश कुमार के खिलाफ बिहार की जनता के बीच जा रहे। वह शनिवार को सहरसा में थे।  

शरद ने कहा कि कुछ लोग बहुत जल्द अपना ईमान बदल लेते हैं, जबकि ईमान ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। वे शंकर चौक स्थित मंदिर के समक्ष सभा को संबोधित कर रहे थे। शरद ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी। हमने महागठबंधन बनाया था, तो वह बरकरार रहेगा।

उन्होंने कहा कि कुछ विधायक और मंत्री सत्ता के मद में मस्त हो अपनी चाल चल चुके हैं। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। हमने विधानसभा चुनाव में जनता से जो वादा किया, उसे चंद लोगों के चलते पूरा करने में कठिनाई होगी।

यह भी पढ़ें: भाजपा की तिरंगा यात्रा से जदयू ने किया किनारा, कह दी ये बड़ी बात

उन्होंने अपने किए गए वादे को शत-प्रतिशत पूरा करने का वादा किया। अपने संबोधन में बिना नाम लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए शरद ने कहा कि जनता की ताकत से बड़ी ताकत कोई नहीं होती है। कितने लोगों को पार्टी से निकालोगे, अंगुलियां दर्द करने लगेंगी।

यह भी पढ़ें: लालू का बड़ा बयान- नीतीश को नरेंद्र मोदी हाथी की सूंड में बांधकर घुमाएंगे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.