Move to Jagran APP

बिहार में सक्रिय हुआ मॉनसून, पटना में कल से बारिश की संभावना

बिहार में मॉनसून फिर सक्रिय हो रहा है। सामवर से पटना में बारिश की उम्‍मीद है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आनी तय है।

By Edited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 03:03 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 11:52 PM (IST)
बिहार में सक्रिय हुआ मॉनसून, पटना में कल से बारिश की संभावना
बिहार में सक्रिय हुआ मॉनसून, पटना में कल से बारिश की संभावना

पटना [जेएनएन]। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार से फिर मानसून सक्रिय हो जाएगा। वर्तमान मे बंगाल की खाड़ी मे कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे प्रदेश मे मॉनसून के सक्रिय होने की संभावना बढ़ गई है।

loksabha election banner

बंगाल की खाड़ी मे कम दबाव का क्षेत्र बनने से प्रदेश मे काफी नमी आ रही है। शनिवार को राजधानी के मौसम मे व्यापक बदलाव आया है। रविवार को भी इसी तरह की स्थिति बनी हुई है। कल से राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न इलाको मे मानसून की झमाझम बारिश प्रारंभ हो जाएगी।

पटना मौसम विज्ञान केद्र के निदेशक शुभेंदु सेनगुप्ता ने बताया कि प्रदेश के पूर्वी जिलो मे मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। मध्य बिहार एवं दक्षिण बिहार मे अभी तक मानसून की फुहारें कम पड़ी हैं। लेकिन, अब बंगाल की खाड़ी में मानसून के सक्रिय होने से पूरे प्रदेश मे बारिश की संभावना काफी बढ़ गई है।

दिनभर बदलता रहा मौसम का मिजाज

शनिवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह मे काफी धूप थी। लेकिन, दोपहर बाद मौसम मे काफी बदलाव आया। देखते ही देखते पूरा आकाश बादलों से पट गया। कुछ इलाकों मे हल्की फुहारें भी पड़ीं।

यह भी पढ़ें: शादी के 9 दिनों बाद दुल्हन हो गई किडनैप, प्रेमी संग इस हालत में मिली

गिरेगा तापमान

मौसम में बदलाव के बाद राजधानीवासियों ने काफी राहत की सांस ली। मौसम सामान्य होने पर उमस से थोड़ी राहत मिली। राजधानी मे अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री, भागलपुर का 37.6 व पूर्णिया का 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मानसून आने के बाद तापमान मे गिरावट आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: आपातकाल दिवस विशेष: तब JP ने बनाई थी समानांतार 'जनता सरकार'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.