Move to Jagran APP

बोले तेजस्वी- सदन में महिला विधान पार्षद से छेड़खानी पर चुप क्यों है बीजेपी

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महिला विधान पार्षद के साथ हुए छेड़खानी की घटना के मामले में भाजपा के विधान पार्षद लाल बाबू पर कार्रवाई की मांग की है।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Thu, 30 Mar 2017 03:47 PM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2017 08:00 PM (IST)
बोले तेजस्वी- सदन में महिला विधान पार्षद से छेड़खानी पर चुप क्यों है बीजेपी
बोले तेजस्वी- सदन में महिला विधान पार्षद से छेड़खानी पर चुप क्यों है बीजेपी

पटना [जेएनएन]।  तेजस्वी यादव ने लालबाबू मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा भाजपा अपनी पार्टी के विधान पार्षद द्वारा घटक दल की महिला पार्षद से छेड़खानी के मुद्दे पर चुप क्यों है। हकीकत यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आरोपी पार्षद लाल बाबू को बचाने का काम कर रहे हैं। 

loksabha election banner

तेजस्वी ने कहा कि बुधवार को बिहार विधानमंडल में एक काले दिन के रूप में दर्ज हो गया। भाजपा के एक विधानपार्षद (MLC) और उपाध्यक्ष लाल बाबू प्रसाद गुप्ता ने बीजेपी के विधायक की पत्नी और उन्ही के घटक दल की महिला विधानपार्षद को सरेआम सारी मर्यादाओं को तार-तार करते हुए सदन के अंदर छेड़ दिया। उन्हें गलत तरीके से छुआ और अभद्र टिप्पणी की थी। पर भाजपा के तथाकथित सबसे बड़े स्वयंभू, प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वजातीय 'भद्र' और 'माननीय' सुशील मोदी पूरे मुद्दे पर ही पर्दा डाल रहे हैं।  

माननीया महिला विधान पार्षद के पति भी भाजपा के ही विधायक है, जो उस समय बिहार विधानसभा में उपस्थित थे। पीड़ित माननीया ने जब अपने पति को आपबीती सुनाई तो तो विधायक जी ने विधान परिषद में जाकर भाजपा के 'माननीय' विधान पार्षद की लात घूसे बरसा कर सरेआम कुटाई कर दी। जिस मारपीट को बिहार भर से आए माननीयों ने अपनी आँखों से देखा, उसे भाजपा के नेता बड़ी बेशर्मी से नकार रहे हैं।

एक महिला माननीया के साथ यह दुर्व्यवहार किसी सुनसान सड़क पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र के मंदिर तुल्य विधानमंडल में हुआ। छेड़छाड़ करने वाला कोई आवारा गुंडा, या चोर उचक्का नहीं, बल्कि भाजपा का एक तथाकथित माननीय निकला। दंगाइयों की तरह मारपीट करने वाला भी कोई गुंडा मवाली नहीं, भाजपा का ही 'माननीय' था।

आज सुशील मोदी को इस कुकृत्य को ढाँपने में शर्म नहीं आ रही? अपनी ही माँ बहनों से हुआ दुराचार पर इतनी घिनौनी चुप्पी? खून खून ना रहा, लाल पानी हो गया है। नारी के सम्मान में, अब क्यों नहीं उतरते मैदान में? क्या अब खुले में घूमते इन व्यभिचारी दुराचारी भाजपाइयों के डर से काम काजी महिलाएँ घर में घूँघट तान कर बैठ जाएँ?

क्या संघ की नारी विरोधी मानसिकता को इसी बेशर्मी से भाजपाई हर कार्यालय में लागू करेंगे? क्या अब विधानसभा में भी रोमियो स्क्वाड की तैनाती करनी पड़ेगी, क्योंकि भाजपाई महिलाभक्षी, यहाँ भी महिलाओं को नोचने को तैयार बैठे हैं। कार्यालयों में इसी सोच के लोग महिलाओं का यौन शोषण करते हैं। जो परवश होकर बहता है, वो खून नहीं है, पानी है। जो हाई कमान के निर्देश पर इस अपमान को पचा जाए, वह इंसान नहीं, कोई रेंगने वाला प्राणी ही हो सकता है।

जो महिला का सम्मान ना करे, उपभोग की वस्तु समझे, वह संघी मानसिकता का ही हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भाजपा के इस उपाध्यक्ष व MLC को संरक्षण दे महिला उत्पीड़न को बढ़ावा दे रहे है। अन्यथा ऐसे सदस्य को तुरंत पार्टी से बर्खास्त करें।

यह भी पढ़ें: बिहार में नंबर बढ़वाने के लिए शिक्षक ने की अश्लील पेशकश

फ़र्ज़ कीजिए कि छेड़ने वाला शख़्स गैर भाजपाई होता? फिर भाजपाई और उनके भोंपू कैसे छाती पीट रहे होते! बिहार ही नहीं, देश भर की मीडिया में चौबीसों घण्टे, यही मुद्दा छाया रहता। जंगलराज नाम का भेड़िया आया, चिंघाड़ चिंघाड़ कर मीडिया सबको बताती। अपने चुनावी भाषणों में मोदी जी यह मुद्दा उठाना ना भूलते।

पीड़ित महिला का नाम देश के बच्चे बच्चे को याद हो जाता। पार्टी की तथाकथित इज़्ज़त बचाने के लिए, महिला की इज़्ज़त को कचरे दानी में फेंकने के बराबर समझा जा रहा है। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का जुमला गढ़ने वाले महिलाओं को किस स्तर का समझते हैं, यह सोलह आने स्पष्ट हो गया है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी से बिहार के सांसदों ने की नीतीश सरकार की शिकायत, मिली हिदायत

अगर एक महिला की इज़्ज़त के लिए सभी महिलाएँ सड़कों पर ना उतरीं, तो कल किस मुँह से यह देश महिला उत्थान की बात करेगा? मोदी जी का चेहरा उन्हीं के पार्टी के लोग चमका रहे है। इनका यह विधान पार्षद उक्त महिला पार्षद साथ पहले भी छेड़खानी कर चुका है लेकिन मोदी जी ऐसे कारनामे करने वालों हमेशा बचते है।

मैं माँग करता हूँ की सबसे पहले देशभर के भाजपा के सांसदों और विधायको को महिलाओं सम्मान करने की ट्रेनिंग दी जाए और उन्हें ही सबसे पहले उन्ही की रोमियो स्क्वॉड के हवाले किया जाए।

यह भी पढ़ें: BJP विधायक ने पत्नी से छेडख़ानी के आरोप में पार्टी के एमएलसी को पीटा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.