Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस : इस बार झांकियों में दिखेगी बिहार के बदलाव की कहानी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस बार पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शित झांकियों में बिहार के बदलाव की कहानी दिखाई जाएगी। इनमें शराबबंदी के बाद आई खुशहाली की झांकी भी शामिल रहेगी।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 23 Jan 2017 06:04 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 10:38 PM (IST)
गणतंत्र दिवस : इस बार झांकियों में दिखेगी बिहार के बदलाव की कहानी
गणतंत्र दिवस : इस बार झांकियों में दिखेगी बिहार के बदलाव की कहानी

पटना [जेएनएन]। गणतंत्र दिवस पर इस बार पटना के गांधी मैदान में 11 विभागों की झांकियां प्रदर्शित होंगी। इनमें बिहार के बदलाव की कहानी दिखाई देगी। राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झाकियों को अंतिम रूप देने में कलाकार जुटे हैं।

loksabha election banner

गणतंत्र दिवस पर परेड में शराबबंदी से गांव-गांव में आई खुशहाली पर आधारित झांकी भी गांधी मैदान में प्रदर्शित की जाएगी। इसमें शराबबंदी के बाद खुशहाल जीवन को दिखाया जाएगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के 'चहक' कार्यक्रम को भी परेड में प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें शिक्षक और छात्र एक दूसरे को खेल-खेल में पढ़ते-पढ़ाते नजर आएंगे।

झांकी में विश्व धरोहर नालंदा विश्व विद्यालय का खंडहर भी दिखेगा। स्वच्छता, पोषण एवं खुशहाल समाज निर्माण में जीविका व सामुदायिक संगठनों की भूमिका आधारित झांकी प्रदर्शित कर महिलाओं को प्रेरित किया जाएगा। सहकारिता की झांकी समृद्ध किसान-समृद्ध बिहार विषय पर आधारित होगी। यह झांकी पैक्स को केंद्र बनाकर तैयार की जा रही है।

समाज कल्याण विभाग की दत्तक ग्रहण योजना की सफलता की कहानी भी झांकी में दिखेगी। कृषि विभाग के जल छाजन विकास कार्यक्रम को दृश्य में दिखाने की व्यवस्था की गई है।

स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्वास्थ्य समिति बेटी बचाओ अभियान को प्रदर्शित करेगी। पंचायतीराज विभाग की झांकी लोकतंत्र की नींव स्वच्छ, सशक्त एवं पारदर्शी पंचायत पर आधारित होगी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की जानकारी झांकी में देगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.