यूपी के सपा-कांग्रेस गठबंधन में प्रियंका की भूमिका अहम : लालू
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने यूपी में धर्मनिरपेक्ष शक्तियों की एकजुटता पर बल दिया है। उन्होंने कहा है कि यूपी में सपा व कांग्रेस के गठबंधन में प्रियंका गांधी की अहम भूमिका रही।
By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 23 Jan 2017 05:25 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 10:22 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि उत्तर प्रदेश (यूपी) में समाजवादी पार्टी व कांग्रेस का गठबंधन बनाने में प्रियंका गांधी ने निभाई अहम भूमिका है। उन्होंने यूपी में सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों की एकजुटता पर बल दिया है।
इसके पहले रविवार को बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि यूपी में बिहार जैसे महागठबंधन के लिए राजद सुप्रीमो प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान और अखिलेश यादव से लालूजी ने बात की है। इसके अलावा अन्य सेक्यूलर दलों के नेताओं से भी बात चल रही है।
यह भी पढ़ें: JDU पर फिर बिफरे RJD के रघुवंश, कहा- UP में पैदा नहीं करें कंफ्युजन
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें