Move to Jagran APP

देवघर में फेंके मिले 14 नवजात के शव, बिहार से भी जुड़े घटना के तार

बिहार सीमावर्ती झारखंड के नगर देवघर में बोरे में फेंके 14 नवजात के शव मिले। इस घटना से जुड़े रैकेट के तार बिहार से भी जुड़े बताए जा रहे हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 11:47 AM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 11:30 PM (IST)
देवघर में फेंके मिले 14 नवजात के शव, बिहार से भी जुड़े घटना के तार
देवघर में फेंके मिले 14 नवजात के शव, बिहार से भी जुड़े घटना के तार

पटना [जेएनएन]। बिहार के बांका सीमावर्ती देवघर में एक बोरे में बंद 14 नवजात के शव मिलने के बाद पुलिस सकते में है। ये शव देवघर के मोहनपुर प्रखंड के दुमका रोड के किनारे झाड़ियों में मिले। 14 में 12 शवों के लड़कियों के होने के कारण इसे भ्रूण हत्‍या का बड़ा मामला माना जा रहा है। इसके तार बिहार से भी जुड़े बताए जा रहे हैं।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार झारखंड के देवघर स्थित मोहनपुर प्रखंड के दुमका रोड के किनारे शीशे के जार में भरकर बोरे में रखे 14 अर्धविकसित शव (मानव भ्रूण) मिले। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ मिले भ्रूण को अवैध  गर्भपात और भ्रूण हत्या के किसी बड़े रैकेट से जोड़कर देखा जा रहा है। लोग एक निजी अस्‍पताल पर शक कर रहे हैं, जहां अवैघ गर्भपात का गोरखधंधा चल रहा है। खास बात यह है कि इसी स्‍थल पर रविवार को भी दो बच्‍चों के शव बरामद किए थे।

यह भी पढ़ें: सुकमा नक्सली हमला: 25 शहीद जवानों में 6 जवान बिहार के, प्रदेश में शोक की लहर

स्‍थानीय लोगों के अनुसार देवघर में अवैध गर्भपात का बड़ा रैकेट काम कर रहा है, जिसके तार पड़ोसी बिहार से भी जुड़े हैं। इसमें डॉक्‍टरों की मिलीभगत की बात भी सामने आ रही है। निकटवर्ती जिले बांका, मुंगेर आदि के कुछ डॉक्‍टर भी इस रैकेट में शामिल बताए जा रहे हैं।

देवघर की एससपी ए.विजयालक्ष्मी ने घटना को गंभीरता से लिया है। उन्‍होंने कहा कि बरामद भूणों का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। शहर में संचालित निजी क्लीनिकों व रैकेट की गहन जांच भी कराई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.