Move to Jagran APP

BJP MP आरके सिन्हा का बयान - 'शत्रु', कीर्ति को करें OUT, नीतीश नेकदिल इंसान

बीजेपी नेता आरके सिन्हा ने नीतीश कुमार का समर्थन किया है। उनके मुताबिक नीतीश एक नेकदिल इंसान हैं। वे विकास पंसद व्यक्ति हैं। आरके सिन्हा ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा व कीर्ति आजाद को बीजेपी से बाहर कर देना चाहिए।

By Prasoon Pandey Edited By: Published: Wed, 10 Feb 2016 06:53 PM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2016 12:33 AM (IST)
BJP MP आरके सिन्हा का बयान - 'शत्रु', कीर्ति को करें OUT, नीतीश नेकदिल इंसान

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी सांसद आरके सिन्हा का समर्थन मिला है। जंगलराज को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ हो रहे हमले पर आरके सिन्हा ने कहा कि नीतीश की छवि के बिल्कुल उलट प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ी है। उसे दुरुस्त करने की जरूरत है।

loksabha election banner

आरके सिन्हा ने पार्टी नेता शत्रुघ्न सिन्हा व कीर्ति आजाद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की वकालत की।

नेकदिल इंसान हैं नीतीश

आरके सिन्हा ने कहा कि नीतीश की इमेज काफी साफ-सुथरी है और वे नेकदिल इंसान हैं। वे विकास पसंद व्यक्ति भी है। लिहाजा, उनके नेतृत्व में बिहार जरूर तरक्की करेगा। हालांकि, उन्होंने बिहार की मौजूदा स्थिति को बेहतर नहीं बताया।

निशाने पर रहे शॉटगन व कीर्ति आजाद

आरके सिन्हा ने कहा कि पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद कभी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं रहे। उन्होंने पार्टी के हित में कोई काम ही नहीं किया। इसलिए, उन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.