पेंशन राशि मिलने में देरी पर बुजुर्गो का हंगामा
पटना। वार्ड 65 के महाराज घाट स्थित विद्यालय में विभिन्न योजनाओं की पेंशन राशि लेने जुटे पेंशनधारियों
By Edited By: Published: Wed, 05 Aug 2015 01:17 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2015 01:17 AM (IST)
पटना। वार्ड 65 के महाराज घाट स्थित विद्यालय में विभिन्न योजनाओं की पेंशन राशि लेने जुटे पेंशनधारियों ने मंगलवार को हंगामा किया। सुबह आठ बजे से डेढ़ बजे तक खड़े रहने के बाद भी पेंशन राशि बांटने कोई अधिकारी नहीं पहुंचे थे। लंबे इंतजार के दौरान कई वृद्ध की तबीयत भी बिगड़ गई। इन्हें परिजनों ने संभाला। पेंशनधारियों ने बाद में पहुंचे निगम अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। वार्ड पार्षद तरुणा राय तथा समाजसेवी राजेश राय ने सिटी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार से शीघ्र राशि भेजने की बात मोबाइल से कही। पार्षद ने बताया कि दोपहर दो बजे पहुंचे अधिकारियों ने पेंशन राशि बांटना आरंभ किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें