शत्रुध्न सिन्हा ने थाम लिया नीतीश कुमार का हाथ, पढ़ें...
अब इसे महज संयोग कहें या फिर भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के साथ जुड़ रहे विवादों की एक और कड़ी, बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनका सामना हो गया। दोनों मित्रों ने बड़ी गर्मजोशी से एक-दूसरे का हाथ थाम लिया।
पटना। अब इसे महज संयोग कहें या फिर भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के साथ जुड़ रहे विवादों की एक और कड़ी, बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनका सामना हो गया। दोनों मित्रों ने बड़ी गर्मजोशी से एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। वह भी मीडिया के सामने।
हुआ यूं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व राष्ट्रïपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देकर वापस पटना लौटे थे। इधर, भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा उसी विमान से दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे।
एयरपोर्ट पर दोनों का आमना-सामना हो गया। दोनों ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम पूछा और हाथ मिलाए।
बाद में जब शत्रुघ्न सिन्हा से इस मुलाकात को लेकर फोन पर संपर्क साधने की कोशिश की गई तो उनके दिल्ली स्थित आवास से बताया गया कि वे उपलब्ध नहीं हैं।
बता दें कि विगत 25 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के बाद शत्रुध्न सिन्हा अचानक मुख्यमंत्री से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंच गए थे। इसके बाद से वे मीडिया की सुर्खियों में हैं। बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि वह मुलाकात व्यक्तिगत थी और वे भाजपा में पूरी मजबूती के साथ बने हुए हैं।