आज अदालत में पेश होंगे अनंत सिंह
पटना। सात साल पहले राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई संजय सिंह की हत्या के मामले में सीजेएम भ
पटना। सात साल पहले राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई संजय सिंह की हत्या के मामले में सीजेएम भरत सिंह की अदालत ने मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह के खिलाफ बुधवार को प्रोडक्शन वारंट जारी किया। अदालत के आदेश पर पुलिस गुरुवार को विधायक को कोर्ट में पेश करेगी।
कुख्यात विवेका पहलवान के भाई संजय की हत्या 8 जनवरी 2008 को हुई थी। हत्याकांड में विधायक नामजद अभियुक्त हैं। जदयू विधायक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनके खिलाफ दर्ज मामलों की फाइल खंगाल रही है। इसी कड़ी में पुलिस को जानकारी मिली कि कोतवाली थाना क्षेत्र में 8 जनवरी 2008 को कुख्यात विवेका पहलवान के भाई संजय सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस कांड में विधायक नामजद अभियुक्त थे, लेकिन तत्कालीन पुलिस पदाधिकारी कछुए की चाल से मामले का अनुसंधान कर रहे थे। लिहाजा यह मामला अदालत में काफी समय से लंबित था।
बताते चलें कि 2009 में बेउर थाना क्षेत्र के गंगा विहार कॉलोनी में संजीव पहलवान की घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी विधायक अनंत सिंह पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हत्या बेउर थाना क्षेत्र में हुई थी। इस मामले में भी पुलिस विधायक को जल्द रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इसके अलावा विधायक के सरकारी आवास से इंसास राइफल व एसएलआर की छह मैग्जीन मिलने के बाद सचिवालय थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में भी अदालत ने प्रोडक्शन वारंटी जारी कर दिया है। इस मामले में 8 जुलाई को अदालत में विधायक की पेशी की जाएगी।