गया में नक्सली एरिया कमांडर मारा गया
जिले के नक्सल प्रभावित कोठी थाना क्षेत्र के सलैया बाजार के निकट महुआ के पेड़ के पास गुरुवार को पुलिस ने 45 वर्षीय जगलाल गंजू का शव बरामद किया। शरीर के कई अंगों में गोली लगी है। कोठी थानाध्यक्ष क्यूमउद्दीन अंसारी के नेतृत्व में थाने लाया गया।
गया। जिले के नक्सल प्रभावित कोठी थाना क्षेत्र के सलैया बाजार के निकट महुआ के पेड़ के पास गुरुवार को पुलिस ने 45 वर्षीय जगलाल गंजू का शव बरामद किया। शरीर के कई अंगों में गोली लगी है। कोठी थानाध्यक्ष क्यूमउद्दीन अंसारी के नेतृत्व में थाने लाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार की देर रात कई राउंड गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। इससे इलाके में दहशत फैल गई। सभी ग्रामीण दरवाजा बंद कर घर में दुबक कर बैठ गए। लोग मान रहे थे कि पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई है। वहीं स्थानीय पुलिस-प्रशासन की मानें तो जगलाल गंजू प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर था। गंजू झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थानान्तर्गत कुडीलपुर कुबरा गांव का निवासी था। इलाके में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी और तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के बीच लंबे समय से वर्चस्व की जंग चल रही है। कई बार खूनी खेल भी हुआ, जिसमें दोनों संगठनों के सदस्य मारे गए। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से एक पर्चा बरामद हुआ है। पर्चा टीपीसी का बताया जा रहा है। उसमें लिखा है कि गंजू की मौत कुलदीप यादव की हत्या का बदला है। कुलदीप संगठन का सक्रिय कार्यकर्ता था। संगठन में उसकी शाक थी। कुछ साल पहले भाकपा माओवादियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया था।