विशेष अभियान में 20 गिरफ्तार
पटना। पुलिस कप्तान जितेन्द्र राणा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में जिले के विभिन्न इलाकों
By Edited By: Published: Tue, 03 Mar 2015 09:44 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2015 09:44 PM (IST)
पटना। पुलिस कप्तान जितेन्द्र राणा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में जिले के विभिन्न इलाकों से बीस लोगों की गिरफ्तारी की गई। विभिन्न आरोपों में विधि व्यवस्था व दानापुर अनुमंडल से एक-एक, सचिवालय से पांच, फुलवारी से छह और बाढ़ अनुमंडल से सात लोगों को पकड़ा गया। एसएसपी जिले के सभी एसडीपीओ और थानेदारों को विशेष टीम का गठन कर अवैध रूप से नशे का कारोबार करने और फरार चल रहे अभियुक्तों को पकड़ने का आदेश जारी किया है। साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें