Move to Jagran APP

सदाकत आश्रम में कांग्रेस के दो गुटों में भिड़ंत

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आज संगठन के हुए फेरबदल से आहत कांग्रेसी नेताओं ने जमकर हंगामा किया। दो गुटों में मारपीट भी हुई हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2015 03:05 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2015 03:06 PM (IST)
सदाकत आश्रम में कांग्रेस के दो गुटों में भिड़ंत

पटना। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आज संगठन के हुए फेरबदल से आहत कांग्रेसी नेताओं ने जमकर हंगामा किया। दो गुटों में मारपीट भी हुई हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

prime article banner

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि हाईकमान ने सभी जिलों में अध्यक्ष की फेरबदल की है जो पांच से अधिक से इस पद पर काबिज थे उन्हें बदला गया है। यह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का फैसला है। कोई यह न समझे कि वह पार्टी से ऊपर है। उन्होंने कहा कुछ लोग बेगूसराय से ज्ञापन लेकर आए थे। उन्हीं लोगों ने उपद्रव किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 38 जिलों के 40 अध्यक्ष बदल दिए है। प्रदेश स्तर के भी कई नेताओं को हटा दिया गया है। इस पुनर्गठन को लेकर पुराने कांग्रेसी आहत है। इसमें ऐसे कांग्रेसियों की अनदेखी की गई है जो लम्बे समय से कांग्रेस की सेवा कर रहे थे।

जिला अध्यक्ष के दायित्व से मुक्त किए गए ऐसे कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने सदाकत आश्रम पहुंचे पुराने कांग्रेसी नेताओं और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक चौधरी गुट में भिडं़त हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.