पुलिस ने किया 40 लोगों को गिरफ्तार
पटना। पुलिस कप्तान के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से 40 लोग
By Edited By: Published: Sat, 28 Feb 2015 09:32 PM (IST)Updated: Sat, 28 Feb 2015 09:32 PM (IST)
पटना। पुलिस कप्तान के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने पटना सिटी अनुमंडल से एक, विधि व्यवस्था व पालीगंज अनुमंडल से दो-दो, सचिवालय से तीन, मसौढ़ी से चार, सदर, दानापुर व फतुहा से पांच-पांच और बाढ़ अनुमंडल से 13 लोगों को पकड़ा गया। अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध रूप से बेची जा रही शराब भी बरामद की गई। एसएसपी ने सभी डीएसपी व थानेदारों को टीम का गठन कर अवैध शराब व मादक पदार्थ का कारोबार करने वालों और फरार चल रहे लोगों की गिरफ्तारी का आदेश देते हुए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें