राज्य ब्यूरो 3 : बजट प्रतिक्रिया: दिशाहीन और गरीब विरोधी है बजट : कांग्रेस
राज्य ब्यूरो, पटना : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने आम बजट को दिशाहीन और निराशाजनक बताया ह
By Edited By: Published: Sat, 28 Feb 2015 07:44 PM (IST)Updated: Sat, 28 Feb 2015 07:44 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, पटना : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने आम बजट को दिशाहीन और निराशाजनक बताया है। कहा है कि इससे गरीबों और किसानों का भला नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बजट में मध्य वर्ग के हितों का ख्याल नहीं रखा है, जबकि कारपोरेट घराने को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई है। महंगाई में भारी वृद्धि के बावजूद आयकर की छूट सीमा नहीं बढ़ाई गई। उलटे सर्विस टैक्स बढ़ा दिया गया, जिससे आम आदमी के लिए बुरे दिन आ जाएंगे। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सदन में मनरेगा का उपहास उड़ाकर करोड़ों मजदूरों का मजाक बनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें