मुंगेर में दबोचा गया अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर
दिल्ली और मुफस्सिल पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर मु. मंजर आलम रिजवी उर्फ मंजी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी मिर्जापुर बरदह स्थित उसके आवास से की गई। उसे दिल्ली पुलिस लंबे समय से तलाश रही थी।
मुंगेर। दिल्ली और मुफस्सिल पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर मु. मंजर आलम रिजवी उर्फ मंजी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी मिर्जापुर बरदह स्थित उसके आवास से की गई। उसे दिल्ली पुलिस लंबे समय से तलाश रही थी।
एसपी वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जनवरी माह में बजरीबाद रोड पर इंडिका कार से एक एके 47 और 30 नाइन एमएम की पिस्टल बरामद की थी। उस समय पुलिस ने मुंगेर जिले के बनौधा निवासी सदाउल्लाह उर्फ पप्पू, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के विजय पाल और तस्लीम को गिरफ्तार किया था। सदाउल्लाह ने बताया था कि मंजी ने एके 47 और पिस्टल आपूर्ति करने के लिए दी थी। इसके बाद से ही दिल्ली पुलिस मु. मंजर और उसके भांजे सरफराज आलम की तलाश कर रही थी।
पुलिस ने तीन बार की थी छापेमारी
एसपी ने बताया कि दिल्ली और मुफस्सिल पुलिस ने तीन बार मु. मंजर के घर पर छापेमारी की लेकिन वह भाग निकलता था। इस बार पुलिस ने पिछले दरवाजे से उसके घर में प्रवेश किया और बाथरूम में उसे दबोच लिया।
छह मामले हैं दर्ज
मु. मंजर पर आम्र्स तस्करी के मुफस्सिल थाने में चार, कोतवाली में एक और दिल्ली में एक मामला दर्ज है। इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नाइन एमएम के 99 पिस्टल बरामद की थी। इसे मंजी द्वारा ही दिल्ली भेजे जाने की जानकारी मिली है। इस मामले में भी मंजी को दिल्ली पुलिस रिमांड पर लेगी।
पटना में पकड़ा गया था मंजर
एसपी ने बताया कि मुहल्ला मंजर एक बार पटना में भी 1000 कारतूस के साथ पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि मंजी को दिल्ली ले जाने के लिए स्पेशल ब्रांच के इंसपेक्टर सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम मुंगेर के लिए रवाना हो गई है। गुरुवार को उसे दिल्ली ले जाया जाएगा।
अभियान में ये थे शामिल
मु. मंजर की गिरफ्तारी अभियान में मुफस्सिल इंसपेक्टर रघुवंश प्रसाद, थानाध्यक्ष अभिनव दुबे, पुअनि प्रिय रंजन, यमुना प्रसाद, सैप व जिला बल के जवान शामिल थे।
इन्होंने कहा-
एसपी वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तारी अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।