सिवान के मैरवा में दो पक्षों की भिड़ंत के बाद माहौल तनावपूर्ण
सिवान। जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर स्थित मैरवा के मझौली चौक पर आधार कार्ड बनाने को लेकर गुरुवार की
सिवान। जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर स्थित मैरवा के मझौली चौक पर आधार कार्ड बनाने को लेकर गुरुवार की शाम हुए विवाद ने शुक्रवार की सुबह तूल पकड़ा और इसे लेकर जमकर पथराव की खबरे हैं। खबर है कि दोनों पक्षों ने हथियारों के साथ प्रदर्शन किया है। पुलिस माहौल शांत कराने के प्रयास में जुट गई है।
बताया गया है कि चौक पर आधार कार्ड बनाने वाले एक युवक से गुरुवार की देर शाम एक व्यक्ति की मारपीट हो गई। रात को स्थानीय लोगों ने समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया लेकिन शुक्रवार की सुबह यह मामला दो पक्षों की भिड़ंत का कारण बन गया।
देखते-देखते दोनों तरफ से ईट-पत्थर भी चलने लगे। इसमें एक दर्जन लोगों के चोटिल होने की सूचना है। पथराव के बाद दोनों पक्षों के सैकड़ों लोगों ने धारदार हथियार ले सड़क पर प्रदर्शन किया। माहौल को देखते हुए मझौली रोड, थाना रोड व स्टेशन रोड की सारी दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं। स्थानीय पुलिस ने वरीय अधिकारियों को मामले की सूचना दी जिसपर एसपी विकास वर्मन वहां पहुंच गए हैं। खबर लिखे जाने तक वरीय पदाधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए थे। शांति व्यवस्था बहाल करने के उद्देश्य से पुलिस ने फ्ैलग मार्च भी किया है।