राजधानी के सभी डाकघरों में मिलेगा किसान विकास पत्र
पटना। पटना के सभी डाकघरों में किसान विकास पत्र मिलेगा। किसान विकास पत्र के लिए ग्राहक को आइडी प्रू
By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 09:55 AM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 09:55 AM (IST)
पटना। पटना के सभी डाकघरों में किसान विकास पत्र मिलेगा।
किसान विकास पत्र के लिए ग्राहक को आइडी प्रूफ की छाया प्रति देनी है। इसे व्यक्तिगत एवं संयुक्त रूप से खरीदा जा सकता है। किसान विकास पत्र को ढाई वर्ष बाद ही तोड़ा जा सकता है। एक हजार का किसान विकास पत्र ढाई से तीन साल के बीच तुड़वाने पर 1201 रुपये मिलेंगे। आवश्यकता पड़ने पर इसमें नाम बदलने की सुविधा रहेगी। इस पर ऋण भी मिलेगा। गुम होने पर इसे पुन: जारी कराया जा सकेगा। डाक विभाग के सहायक निदेशक यूसी प्रसाद ने बताया कि सभी डाकघरों में किसान विकास पत्र की बिक्री होने लगेगी। डाकघरों में किसान विकास पत्र भेजने का कार्य तेजी से चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें