आज बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे केशरी नाथ त्रिपाठी
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी आज बिहार के कार्यवाहक राज्यपाल की शपथ लेंगे।
पटना। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी आज बिहार के कार्यवाहक राज्यपाल की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पूर्वाह्न् 11 बजे राजभवन स्थित राजेन्द्र मंडप में होगा। पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश रेखा एम.दोशित राज्यपाल को हिन्दी में शपथ दिलाएंगी।
बुधवार को पटना पहुंचे के शरीनाथ त्रिपाठी का मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पटना एयरपोर्ट पर स्वागत फूलों का गुलदस्ता भेंटकर किया। स्टेट हैंगर में राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, भवन निर्माण मंत्री दामोदर रावत, खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक, उद्योग मंत्री भीम सिंह, श्रम संसाधन मंत्री दुलाल चंद गोस्वामी आदि मौजूद रहे।