11 बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म
साहेबपुर कमाल (बेगूसराय)। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक ग्यारह बच्चों की म
साहेबपुर कमाल (बेगूसराय)। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक ग्यारह बच्चों की मां के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। महिला ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
पीड़ित महिला ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वह मंगलवार की संध्या चार बजे के आसपास बकरी का चारा लाने बहियार गई हुई थी। इसी बीच परोरा निवासी नवल सिंह के पुत्र बबलू सिंह ने पहले उससे अवैध संबंध बनाने को कहा। राजी नहीं होने पर जबरन मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया। इसी दौरान हो-हल्ला मचाने पर बहियार में मौजूद उसके पति पहुंचे। उन्हें आते देख दुष्कर्मी भाग खड़ा हुआ। महिला ने दुष्कर्मी द्वारा पिटाई करने की बात भी कही है।