एक दिसंबर से वन वे हो जाएगा राजेन्द्र पुल
पटना। राजेन्द्र पुल एक दिसंबर से वन वे हो जाएगा। रेल प्रशासन ने तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने के लिए मरम्
By Edited By: Published: Thu, 27 Nov 2014 03:11 AM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 10:06 AM (IST)
पटना। राजेन्द्र पुल एक दिसंबर से वन वे हो जाएगा। रेल प्रशासन ने तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली है। सुरक्षा की दृष्टि से बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। हालांकि पुल को वन-वे करने के संबंध में अब तक राज्य सरकार से अनुमति नहीं मिली है।
रेलवे अभियंता राज्य सरकार से संपर्क में हैं। पुल मरम्मत का कार्य रावटसन इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। कार्य 12 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। मरम्मत कार्य के दौरान पुल के सिर्फ एक लेन पर वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरविंद कुमार रजक ने बताया कि मरम्मत कार्य करना आवश्यक है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें