सिवान में दूसरे दिन भी दुकानें बंद, नारेबाजी
सिवान। भाजपा नेता श्रीकांत भारतीय की हत्या के विरोध में मंगलवार को भी सिवान में बाजार बंद हैं। शहर क
By Edited By: Published: Tue, 25 Nov 2014 03:18 PM (IST)Updated: Tue, 25 Nov 2014 03:18 PM (IST)
सिवान। भाजपा नेता श्रीकांत भारतीय की हत्या के विरोध में मंगलवार को भी सिवान में बाजार बंद हैं। शहर के बबुनिया मोड़ पर भारतीय के समर्थकों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार का पुतला दहन किया और नारेबाजी की। इसके बाद
लोगों ने दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया।
इस दौरान जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए जाते रहे। प्रशासन ने भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे शहर में सुरक्षा बलों की तैनाती की है। विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस की भारी बंदोबस्ती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें