सोशल मीडिया से जुड़ेंगे राजद के कार्यकर्ता
गोपालगंज। राजद का हर कार्यकर्ता अब सोशल मीडिया से जुड़ेगा। संगठन ने अपने को हाईटेक बनाने की दिशा कवाय
By Edited By: Published: Tue, 25 Nov 2014 02:55 PM (IST)Updated: Tue, 25 Nov 2014 02:55 PM (IST)
गोपालगंज। राजद का हर कार्यकर्ता अब सोशल मीडिया से जुड़ेगा। संगठन ने अपने को हाईटेक बनाने की दिशा कवायद शुरू कर दी है। हाईटेक बनने के बाद पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों, विचारों और कार्यक्रम को इंटरनेट और फेसबुक के माध्यम से आम जनता तक ले जाएंगे।
राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टों ने बताया कि कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़ेंगे और पार्टी की नीतियों को उन्हें बताएंगे। जिला राजद कार्यालयों में एक जनवरी से एक टॉल फ्री नंबर जारी कर जनता की समस्याओं से आन लाइन रूबरू हुआ जाएगा। इसके साथ ही इस नंबर पर कोई भी फोन कर पार्टी का सदस्य भी बन सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें