रोहतास में किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
करगहर (रोहतास)। करगहर थाना के पास नीमडिहरा मोड़ के पास बुधवार की रात एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की क
करगहर (रोहतास)। करगहर थाना के पास नीमडिहरा मोड़ के पास बुधवार की रात एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की
कोशिश की गई। गुरुवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों मनचलों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।
डीएसपी अलख निरंजन चौधरी ने बताया कि करगहर गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी अपनी दो छोटी बहनों के साथ करगहर शिवमंदिर स्थित छठ घाट से घर वापस लौट रही थी। तभी नीमडिहरा मोड़ के समीप दो सोनू कुमार (18 वर्ष) व राजेश कुमार (15 वर्ष) ने सुनसान गली पाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बड़ी बहन के साथ जोर जबरदस्ती करते देख अन्य दोनों बहनों ने शोर मचाना शुरू किया। जिससे दुष्कर्म का प्रयास असफल रहा। परिजनों के साथ आज थाना पहुंची किशोरी ने पुलिस को आपबीती सुनाई। उसके बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है।