वीडियो जारी कर जदयू ने भाजपा पर साधा निशाना
पटना। जदयू ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वीडियो के जरिए निशाना साधा है। इस बाद मुद्दा काल
पटना। जदयू ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वीडियो के जरिए निशाना साधा है। इस बाद मुद्दा कालाधन का है। गुरुवार को जदयू ने लोकसबा चुनाव के समय का नरेंद्र मोदी के भाषणों का वीडियो जारी कर कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। कई बार इनके नेता गंभीर मसलों पर समाज विरोधी कायरें में पकड़े गए हैं। देशवासियों को भाजपा से सचेत रहना चाहिए। वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देशवासियों से यह कहते हुए दिखाया गया है कि भाजपा के लोग सरकार चला सकते हैं पर देश नहीं चला सकते।
उधर, राज्य के खाद्य मंत्री श्याम रजक ने कहा कि भाजपा ने कालाधन के सवाल पर देशवासियों को धोखा दिया है। हमारी चुनाव आयोग से माग है कि वह भाजपा की मान्यता समाप्त करे। भाजपा ने कालाधन रखने वाले लोगों से चंदा लिया। इसी वजह से वह कालाधन रखने वालों के नाम सार्वजनिक नहीं करना चाहती थी।