छपरा जेल में कैदी ने की आत्महत्या
छपरा। छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में छपरा मंडलकारा में बंद कैदी ने छठ पूजा क
छपरा। छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में छपरा मंडलकारा में बंद कैदी ने छठ पूजा के दिन जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया।
पानापुर थाना क्षेत्र के बसहियां गांव निवासी मुकेश राउत गांव की ही छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के मामले में छपरा जेल में बंद था। बुधवार को उसने बिजली के तार से फांसी लगा ली। जेल अधीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मुकेश राउत जब गिरफ्तार होकर जेल में आया तब उसके प्रति सभी कैदियों में काफी आक्रोश था। इस कारण दिन में उसे अलग सेल में रखा जाता था। बुधवार को सेल में ड्यूटी पर मौजूद सिपाही ने उसे दिन का खाना दिया। इसके बाद सिपाही शौच करने चला गया। जब वह लौटकर आया तो देखा की कैदी बिजली के तार के सहारे फांसी लगा लिया है। इसके बाद उसने शोर मचाया। आनन फानन में बंदी को उतारकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी।
वरीय अधिकारी अपने स्तर से मामले की जांच कर रहें है। प्रशासनिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।