हाजीपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत
हाजीपुर। हाजीपुर में एनएच 77 के पास एक महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। महिला की मौत मौके
By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 02:03 PM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 02:03 PM (IST)
हाजीपुर। हाजीपुर में एनएच 77 के पास एक महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। महिला की मौत मौके पर ही हो गई। इस घटना में एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका का नाम महापति देवी बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि वैशाली जिले के राजखंड में इलाके में दो महिलाएं गोवर्धन पूजा कर लौट रही थीं। उसी वक्त दोनों एनएच 77 पर आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल महिला को हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें