बेगूसराय में टाटा 407 पलटने से दो की मौत
बेगूसराय। बेगूसराय के बरौनी जीरोमाइल के पास एनएच-31 पर एक टाटा 407 के पलटने से दो की मौत हो गई। मृतक
By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 02:47 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 02:47 PM (IST)
बेगूसराय। बेगूसराय के बरौनी जीरोमाइल के पास एनएच-31 पर एक टाटा 407 के पलटने से दो की मौत हो गई। मृतकों में सलौना-बखरी के अरुण ताती व एक अज्ञात महिला शामिल है। जबकि एक दर्जन लोग घायल हैं। घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में कराया जा रहा है। जीरोमाइल ओपी प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि सिमरिया से एक टाटा 407, बीआर-9बी 8953 बेगूसराय जा रही थी। बरौनी जीरोमाइल के समीप एक बाइक सवार को बचाने के क्त्रम में चालक ने संतुलन खो दिया। इससे टाटा पर सवार दो व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि एक दर्जन लोग घायल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें