बिहारशरीफ में विवाहिता को जिंदा जलाया
बिहारशरीफ। चंडी थाना के मुसेपुर गांव में दिवाली की देर रात एक विवाहिता को जिंदा जला दिया गया। हत्या
बिहारशरीफ। चंडी थाना के मुसेपुर गांव में दिवाली की देर रात एक विवाहिता को जिंदा जला दिया गया। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए उसका शव दफनाने की कोशिश की गई। हालांकि उस वक्त पुलिस पहुंच गई और शव को बरामद कर लिया। मृतका नेहा देवी श्रवण साव की पत्नी थी। इस बाबत मृतका के भाई कचरा गांव निवासी वीरमणी साव ने पति, सास, ससुर समेत पांच लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि विगत 3 अक्टूबर को नेहा ने एक बच्ची को जन्म दिया था।
बच्ची के जन्म लेने के बाद से ही बहन को प्रताड़ित किये जाने लगा। गुरुवार की रात उन्हें सूचना मिली की ससुराल वालों ने नेहा की जलाकर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के ख्याल से गांव स्थित खंधा में दफनाने का काम किया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि मृतका के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।