छपरा में चलती ट्रेन में चलाई गोली, पांच घायल
पटना। छपरा जिले के दाउदपुर में बुधवार की सुबह एक पैसेंजर ट्रेन में फायरिंग हो गई। इस घटना में करीब प
By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 09:36 AM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 09:36 AM (IST)
पटना। छपरा जिले के दाउदपुर में बुधवार की सुबह एक पैसेंजर ट्रेन में फायरिंग हो गई। इस घटना में करीब पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार छपरा से भटनी जा रही पैसेंजर ट्रेन में सुबह करीब साढे़ आठ बजे सीट पर बैठने को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया। इसी बीच आरोपी प्रो. मुन्ना उपाध्याय ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। घटना के बाद ट्रेन में भगदड़ मच गई और पांच लोग घायल हो गए। गोली चलाने वाले को गिरफ्तार कर उसकी पिस्टल जब्त कर ली गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें