रूठे और तुंरत मान गए सांसद भोला सिंह
पटना। भाजपा द्वारा मनाए जा रहे बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती कार्यक्रम में बेगूस
By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 02:18 PM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 02:18 PM (IST)
पटना। भाजपा द्वारा मनाए जा रहे बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती कार्यक्रम में बेगूसराय के सांसद भोला सिंह नाराज हो गए। उनकी शिकायत थी कि आयोजकों ने वरीयता क्रम का ख्याल नहीं रखा। सिंह नाराज होकर मंच से उतरे ही थे कि बड़े नेताओं के मनाने पर तुरंत मान गए और मंचासीन हो गए।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को राजधानी के एसके मेमोरियल हॉल में श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। मौके पर रेल राज्य मंत्री मनोज कुमार सिन्हा के अलावा सीपी ठाकुर, सुशील मोदी, नंदकिशोर यादव, आयोजक विवेक ठाकुर जैसे पार्टी के दिग्गज नेता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें