भाजपा को लोकसभा जैसी नहीं मिली जीत: वशिष्ठ नारायण सिंह
पटना। महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा को मिली जीत के बाद जदयू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों र
पटना। महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा को मिली जीत के बाद जदयू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा को बढ़त जरूर मिली हो लेकिन लोकसभा जैसी सफलता नहीं मिली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इतनी रैलियों के बाद भी नतीजे बहुत बढि़या नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मनिर्पेक्ष दलों के बिखराव का फायदा भाजपा को मिला है।
उधर, दोनों प्रदेशों में जीत का रंग बिहार में भी दिखा। भाजपा पार्टी के मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने नतीजे आते ही पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए। कार्यकर्ताओं ने इसे नरेंद्र मोदी के विकास की जीत बताया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि बिहार में भाजपा अपने गठबंधन के दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। उन्होने कहा कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी की हवा चल रही है। बिहार में भी भाजपा की सरकार बनेगी।
चुनाव नतीजों पर राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा है कि एंटी इनकम्बैंसी फैक्टर के कारण दोनों राज्यों में सत्तारूढ दलों की हार है लेकिन भाजपा ने पूरे देश में जो हवा बनाई थी उसके अनुरूप सफलता उसे नहीं मिली है।