Move to Jagran APP

इनकी सेहत से उम्र का नहीं लगता पता

पटना (अरुण अशेष)। नेता और मंत्री का नाम आते ही दिमाग में तस्वीर बनती है-थुल थुल काया। बेढब तोंद, आधी

By Edited By: Published: Sun, 19 Oct 2014 09:29 AM (IST)Updated: Sun, 19 Oct 2014 09:29 AM (IST)
इनकी सेहत से उम्र का नहीं लगता पता

पटना (अरुण अशेष)। नेता और मंत्री का नाम आते ही दिमाग में तस्वीर बनती है-थुल थुल काया। बेढब तोंद, आधी आखें मूंदी-आधी खुली। उम्र साठ के पार है। ठंड का मौसम है तो बातचीत के दौरान खासी और इधर-उधर दिख रहा बलगम, लेकिन बिहार में राजनेताओं की नई तस्वीर ठीक इसके उलट है। इनकी सेहत से उम्र का पता लगाना मुश्किल है। आइए कुछ बानगी आपको बताते हैं।

loksabha election banner

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सीपी ठाकुर। लोगों से उनकी उम्र के बारे में पूछिए। अधिक से अधिक उन्हें कोई 70 पार बताएगा। अब डॉ. साहब से पूछिए। जवाब मिलेगा 83 साल। वास्तविक जन्म तिथि 21 दिसम्बर 1931 है। दिनचर्या सुबह पाच बजे शुरू होती है। सुबह उठकर व्यायाम के बाद एक घटे सैर। पटना में रहने पर कुछ मरीजों को देखते हैं। कालाजार पर उनका शोध जारी है। दिन भर उनकी व्यस्तता किसी नौजवान की तरह ही रहती है। तंबाकू और अल्कोहल से कोई संबंध नहीं है। कोशिश करते हैं कि तनाव के क्षण न आएं। हर हाल में रात 10 बजे वे सो जाते हैं।

राजद के पूर्व सासद जगदानंद उम्र में अपने समकालीन कई नेताओं से कम उम्र के दिखते हैं। उनकी जन्मतिथि 15 जुलाई 1945 है। फिट हैं। वजह-कम से कम 16 घटे काम करते हैं। आराम की अवधि काम की कमी-बेसी पर निर्भर है। हा, दूसरे राजनेताओं की तरह ढेर सारा तनाव नहीं पालते हैं। इस समय किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। इसलिए गाव जवार में ही अधिक समय गुजारते हैं। आज भी सुबह से रात तक उनकी व्यस्त दिनचर्या है। हालाकि, अच्छी सेहत के बारे में वे अधिक कुछ बताने से यह कहकर परहेज करते हैं कि निजी मामला है। उम्र में वे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व सासद डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से बड़े हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह(68)भी सेहत के प्रति सतर्क रहते हैं। पिछले 20 साल से लगता है कि उनकी उम्र ठहरी हुई है। सवेरे जगने के बाद आसन और सैर जरूर करते हैं। सामान्य लोगों की तरह भोजन करते हैं। भरसक तनाव रहित जीवन शैली उन्हें पसंद है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव(67) की दिनचर्या में आसन और मामूली सैर शामिल है। देर रात तक काम करते हैं, लिहाजा सुबह की सैर नहीं कर पाते। भोजन में साग जरूर चाहिए। मासाहारी नहीं हैं। सुबह के नाश्ते में उबला अंडा लेते हैं। अगर काम न रहे तो दोपहर के भोजन के बाद झपकी लेना नहीं भूलते। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (67)एक दौर में फिटनेस के लिए घटों मेहनत करते थे।

सुबह उठकर कम से कम दो घटे का समय आज भी वे सेहत पर खर्च करते हैं। दौरा पड़ने के बाद खानपान में थोड़ा परहेज हुआ है। फिर भी थाली में मछली हो तो खुद को रोक नहीं पाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.