गोरखपुर रेल हादसा: आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के मार्ग बदले
सिवान। गोरखपुर कैंट से महज दस कदम की दूरी पर हुए रेल हादसे का असर सिवान जंक्शन पर बुधवार तड़के से ही
सिवान। गोरखपुर कैंट से महज दस कदम की दूरी पर हुए रेल हादसे का असर सिवान जंक्शन पर बुधवार तड़के से ही देखने को मिला। गोरखपुर से आने वाली डाउन ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित हो जाने से ये विलंब से पहुंचीं। दिल्ली, ग्वालियर सहित तमाम स्थानों से आने वाली ट्रेनें इस हादसे के कारण भाटपार-मैरवा होकर आने की बजाय थावे-कप्तानगंज होकर आईं। रोजाना तड़के ढाई बजे आने वाली अवध असम लगभग साढ़े सात घंटे लेट सुबह दस बजे सिवान पहुंची। बिहार संपर्क क्रांति भी सुबह पांच बजे की जगह 11 बजे पहुंची। ग्वालियर-बरौनी भी सात घंटे से ज्यादा लेट रही। ट्रेनों के लेट आने से लोगों को काफी परेशानी हुई। सोनपुर-हाजीपुर व मुजफ्फरपुर की ओर जाने वाले यात्रियों के साथ पटना के दैनिक यात्री भी परेशान रहे। सुबह-सुबह जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ रही।