औरंगाबाद में डायन कह महिला की हत्या
मदनपुर (औरंगाबाद)। औरंगाबाद जिले के मदनपुर स्थित भुईया बिगहा गाव में एक महिला को डायन बताकर डंडे से पीट व तेज हथियार से हत्या कर दी गई। मृतका का नाम देवंती देवी बताया जा रहा है। पुलिस ने देवंती का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम करा लिया है। महिला के पति जनार्दन एवं देवर अमरीक यादव ने पुलिस को बताया कि देवंती कदवारा बधार स्थित खेत में काम करने गई थी। उसी समय गाव के ही महेश यादव व उसकी पत्नी उर्मिला, मोहन यादव व उसकी पत्नी और विजय यादव पहुंच गए और उसकी पत्नी को मार डाला। महेश और उसके परिजन देवंती को डायन कह प्रताड़ित करते थे। महेश की आठ वर्षीय पुत्री ममता बीमार रहती है। उसके परिजनों को शक था है कि देवंती ने पुत्री के पीछे डायन लगा दिया है। सलैया थानाध्यक्ष सुबोध प्रसाद ने बताया कि मामले में काड संख्या 50/14 दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। शव का अंत्य परीक्षण करा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से दो परिवारों के बीच तनाव व्याप्त है।
कल पूर्णिया में महिला की हुई थी पंचायत में पिटाई
कल भी ऐसी ही वहशियाना हरकत पूर्णिया जिले में हुई थी। जिले के जोतल खाय गाव में भरी पंचायत में एक महिला को डायन बताकर सरेआम पिटाई की गई थी। महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।