विधान परिषद उपचुनाव में एनडीए विजयी
By Edited By: Published: Mon, 22 Sep 2014 02:27 PM (IST)Updated: Mon, 22 Sep 2014 02:27 PM (IST)
पटना। बिहार में विधान परिषद के उपुचनाव में एनडीए को विजयी श्री मिली है। सिवान सीट पर हुए परिषद चुनाव उम्मीदवार टुन्नाजी पाडये ने जदयू राजद महागठबंधन के उम्मीवार अजय सिंह को 445 वोटों से हराया। पाडये शुरू से ही आगे चल रहे थे। विधान परिषद चुनाव में इस जीत से बिहार में भाजपा में उत्साह बढ़ने की उम्मीद है। पार्टी विधानसभा उपचुनाव में हार के गम को इस जीत से भुलाने की कोशिश करेगी। टुन्नाजी पाडेय पेशे से व्यवसाई हैं। जबकि अजय सिंह की पत्नी कविता सिंह दरौंदा से विधायक हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें