नालंदा विश्वविद्यालय में पढ़ाई शरू
पटना। प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र की शुरुआत आज विधिवत रूप से हो गई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सत्र की शुरुआत की। इस मौके पर सीएम जीतन राम माझी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी, विवि की कुलपति गोपा सबरवाल, संसदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार के अलावा चार देशों क राजदूत भी शामिल हुए। इससे पहले विदेश मंत्री ने विवि परिसर में पौधरोपण किया। सुषमा स्वराज ने कहा कि यह काफी गौरव का क्षण है। एक प्राचीन परंपरा की शुरुआत हो रही है। केंद्र सरकार नालंदा विवि के विकास के लिए प्रतिब़ध है। सरकार हर संभव मदद विश्वविद्यालय को करेगी। उन्होंने कहा कि वह यहां के काम की प्रगति से काफी खुश हैं। नालांदा शिक्षा का केंद्र रहा है। पूर्वी एशिया के सारे देशों ने इस विवि को दोबारा शुरू करने के लिए अपनी इच्छा जताई थी। मौके पर मौजूद बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम माझी ने कहा कि नालंदा विवि को दोबारा खोलने का काम जदयू सरकार ने कार्यकाल में ही हुआ। उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ करते हए कहा कि उनके कदम से आज नालंदा विवि शुरू हो रहा है। राज्य सरकार विवि को और आगे बढाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। राज्य सरकार यहां पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। सीएम ने हवाई अड्डा बनाने की भी बात की। उन्होंने केंद्र सरकार से मदद की भी मांग की। इस मौके पर विवि की कुलपति गोपा सबरवाल ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्रीय सरकार ने इस विवि को फिर से स्थापित करने में काफी सहयोग दिया। उन्होंने सबका कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने स्थानीय पत्रकारों को भी धन्यवाद दिया।