अगले साल तक हो जाएगा कालाजार का उन्मूलन: हर्षवर्धन
By Edited By: Published: Tue, 02 Sep 2014 12:45 PM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 12:45 PM (IST)
पटना: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज यहा कहा कि सरकार कालाजार के देश से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। अगले साल फरवरी तक इस बीमारी का उन्मूलन हो जाएगा। केंद्रीय ने मुख्यमंत्री जीतन राम माझी के साथ बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि कालाजार की दवाई अब 28 दिन के बदले एक ही डोज दी जाएगी। दवाई की आपूर्ति विश्व स्वास्थ्य संगठन करेगी। मंत्री पटना में मंगलवार को अगमकुआ स्थित राजेन्द्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आरएमआरआइ) में नए कालाजार जाच किट को जारी करने के लिए पहुंचे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें