Move to Jagran APP

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने जाली नोटों के साथ कारोबारी को पकड़ा

By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 05:50 PM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 05:50 PM (IST)
दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने जाली नोटों के साथ कारोबारी को पकड़ा

नवादा : दिल्ली क्राइम ब्रांच ने रविवार को नवादा रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर से जाली नोटों के एक कारोबारी अभिमन्यु उर्फ मन्नू साह को गिरफ्तार की है। युवक नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अम्बिका बिगहा का रहने वाला है। उसके पास से पांच-पांच सौ के 86 जाली नोट बरामद हुए हैं। उसे व्यवहार न्यायालय पेश किये जाने के बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारी ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ दिल्ली ले गये। क्राइम ब्रांच के एसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में नवादा पहुंची टीम उसे गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि 23 अगस्त को क्राइम ब्रांच ने दो लाख के जाली नोटों के साथ बोपरा गाजियाबाद के अशोक मंडल को गिरफ्तार किया था। इस बाबत क्राइम ब्रांच शाखा में 86/14 कांड संख्या दर्ज है। अशोक मंडल की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने अभिमन्यु को गिरफ्तार की है। उसकी पैंट की जेब से पांच-पांच सौ के 86 जाली नोट बरामद किये गये। सीरियल नंबर ओडीएफ 272800 से ओडीएफ 272811, ओडीएफ 272813 से 272827, ओडीएफ 272829 से 272829 आदि के नोट बरामद किये गये हैं।

prime article banner

बता दें कि नवादा के बाजारों में बड़े पैमाने पर जाली नोट का कारोबार अर्से से हो रहा था। लेकिन इतने नोटों के साथ किसी की गिरफ्तारी का यह पहला मामला प्रकाश में आया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.