जदयू ने अजय सिंह को बनाया विधान परिषद प्रत्याशी
By Edited By: Published: Thu, 28 Aug 2014 01:57 PM (IST)Updated: Thu, 28 Aug 2014 01:57 PM (IST)
पटना: विधान परिषद के होने वाले उपचुनाव में जदयू ने बाहुबली अजय सिंह को अपनी पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। अजय सिंह सिवान के दौरंदा से विधायक कविता सिंह के पति हैं। यह सीट जदयू के मनोज सिंहके इस्तीफे के कारण खाली हुई है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष वश्षि्ठ नारायण सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मनोज सिंह खुद चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। अजय सिंह एक सितंबर को नामांकन करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें