नवादा में महादलित से सामूहिक दुष्कर्म
By Edited By: Published: Wed, 20 Aug 2014 12:15 PM (IST)Updated: Wed, 20 Aug 2014 12:15 PM (IST)
पटना: नवादा में मंगलवार देर रात एक 25 वर्षीय महादलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले में दो लोगों पर नामजद जबकि दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार नवादा के टाउन थाना क्षेत्र के भूरन बिगहा गाव की एक महादलित महिला मजदूरी कर अपने पति के साथ घर लौट रही थी तभी रास्ते में ही चार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उसके पति को अगवा कर लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद महिला को झाडी में ले जाकर बारी बारी से दष्कर्म किया। मामले में महिला ने पड़ोस के गाव खरीदी बिगहा के दो लोगों राजो चौधरी और सूरज चौधरी पर नामजद जबकि दो अज्ञात पर नवादा के महिला थाने में एफआइआर दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें