पटना में ऑटो वाले फिर हड़ताल पर
By Edited By: Published: Sat, 02 Aug 2014 01:27 PM (IST)Updated: Sat, 02 Aug 2014 01:27 PM (IST)
पटना:पटना में आटो चालक फिर हड़ताल कर दी। उनका आरोप है कि नगर निगम की मनमानी से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। हड़ताल की वजह से राजधानी के कई इलाकों में जाम लग गया। सबसे ज्यादा परेशानी छात्रों और सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों को हुई। जाम की वजह से छात्र सडकों पर फंसे रहे तो दफ्तरी देर से अपने कार्यालय पहुंचे। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर बाहर से पटना स्टेशन पर पहुंचे वालों को हुई। काफी देर तक ऑटो नहीं मिलने पर उन्हें रिक्शे वालों को मुंहमागा दाम देकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। ऑटो चालकों ने इससे पहले भी पिछले दिनों अपनी मागों के समर्थन में हडताल किया था जिससे यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें