बेगूसराय में ट्रक व स्कूली में वैन टक्कर, आठ घायल
लाखो : लाखो में रामापति पेट्रोप पंप के पास एनएच 31 पर मंगलवार को विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक व स्कूली वैन की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। स्कूल वैन आइडियल सेंट्रल स्कूल बहदरपुर का बताया जाता है। इधर, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। लाखो ओपी के एसआइ केवी सिंह ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक व स्कूली वैन को जब्त कर लिया गया है। ट्रक का चालक व खलासी भागने में सफल रहा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायलों में मुंगेरीगंज निवासी शिक्षिका बबिता कुमारी, स्नेहा कुमारी, गांधीनगर, बेगूसराय निवासी बेबी कुमारी, रेखा देवी, मुंगेरीगंज, बेगूसराय निवासी अशोक ठाकुर की पुत्री छात्रा स्वर्णिम कुमारी, लोहियानगर निवासी शिक्षक विजय कुमार, रामदीरी निवासी शिक्षक राजेश कुमार, बेगूसराय निवासी संजय सिंह की पुत्री छात्रा कोमल कुमारी शामिल हैं।