कार्यकर्ता प्रशिक्षण की तैयारियों को बैठक
भारतीय जनता पार्टी नरहट इकाई की आवश्यक बैठक रविवार को मध्य विद्यालय बेरौटा के प्रांगण में आयोजित हुई।
नवादा। भारतीय जनता पार्टी नरहट इकाई की आवश्यक बैठक रविवार को मध्य विद्यालय बेरौटा के प्रांगण में आयोजित हुई। जिसमें 25 मई को इंटर विद्यालय हिसुआ में विधान सभा कार्यकर्ता प्रशिक्षण में नरहट प्रखंड के बूथ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण में शामिल कराने पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें नरहट प्रखंड से प्रत्येक बूथ से 5-5 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण में ले जाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष कुमार ने की। बैठक में प्रखंड महामंत्री जयंत कुमार, वरिष्ठ नेता रामरतन ¨सह, उपाध्यक्ष उमाकांत ¨सह, कोषाध्यक्ष अश्विनी कुमार, दयानंद ¨सह, महादलित नेता रामानुज राजवंशी, श्याम सुंदर ¨सह, मुरारी ¨सह, उमेश महतो, पंचायत अध्यक्ष रामशरण ¨सह, उपेंद्र ¨सह आदि मौजूद थे।