टेम्पो से गिरकर महिला जख्मी
नगर के महादेव मोड़ के समीप अनियंत्रित टेम्पो से गिरकर एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसे ¨चताजनक हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।
नवादा। नगर के महादेव मोड़ के समीप अनियंत्रित टेम्पो से गिरकर एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसे ¨चताजनक हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नरहट की ओर से हिसुआ आ रही टेम्पो एक बकरी के बच्चे पर चढ़ाकर भागने लगा। इसी क्रम में टेम्पो अनियंत्रित हो गया और उसपर सवार 35 वर्षीया महिला सिर के भार गिर गई। महिला को बीच सड़क पर गिरा छोड़ टेम्पो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ महिला को ¨चताजनक हालत में प्राथमिक स्वास्थकेन्द्र में भर्ती कराया। महिला के पर्श में रखे मोबाइल और पते पर फोन करने पर पता चला कि वह अकबरपुर प्रखंड के पिरौटा ग्राम निवासी पप्पू ¨सह की पत्नी मुनचुन देवी है। सूचना के बाद पहुंचे परिजन स्थिति नाजुक देखते हुए पीएमसीएच पटना ले गए।